स्टॉक मार्केट के प्रमुख इंडेक्स जैसे निफ्टी, मिडकैप और स्मॉलकैप अभी भी अपने उच्चतम स्तर से 15%–20% नीचे हैं, लेकिन, इसके बावजूद कुछ म्यूचुअल फंड स्कीमें ऐसी हैं जिनका NAV (Net Asset Value) अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर है, क्या यह एक बढ़िया मौका हैं या जोखिम भरे निवेश?
NAV क्या होता है?
NAV (नेट एसेट वैल्यू) म्यूचुअल फंड की प्रति यूनिट कीमत को दर्शाता है, इसकी गणना इस तरह की जाती है : NAV = (कुल संपत्ति – कुल दायित्व) / जारी की गई कुल यूनिट्स
हमने इन फंड्स को कैसे चुना?
- सभी ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स को शामिल किया गया
- उन फंड्स को छांटा गया जिनका वर्तमान NAV उनके 52-सप्ताह के उच्चतम NAV के बराबर है
- डेटा 28 मई 2025 तक का है (स्रोत: Value Research Online)
52-सप्ताह के उच्चतम NAV पर मौजूद 20 म्यूचुअल फंड्स की सूची
फंड का नाम | NAV |
---|---|
Edelweiss ASEAN Equity Off-shore Fund | 32.97 रुपये |
HDFC Defence Fund | 25.60 रुपये |
Kotak Nifty Financial Services Ex-Bank Index Fund | 15.12 रुपये |
DSP Banking & Financial Services Fund | 13.45 रुपये |
Groww Nifty India Defence ETF FoF | 12.90 रुपये |
Aditya Birla SL Nifty India Defence Index Fund | 12.49 रुपये |
Motilal Oswal Innovation Opportunities Fund | 11.77 रुपये |
Mirae Asset BSE Select IPO ETF FoF | 11.76 रुपये |
Groww Banking & Financial Services Fund | 11.73 रुपये |
Navi Nifty Smallcap250 Momentum Quality 100 Index Fund | 11.47 रुपये |
Nippon India Active Momentum Fund | 11.45 रुपये |
Motilal Oswal Nifty India Defence Index Fund | 11.43 रुपये |
Baroda BNP Paribas Energy Opportunities Fund | 11.37 रुपये |
Helios Mid Cap Fund | 11.33 रुपये |
SBI BSE PSU Bank Index Fund | 11.02 रुपये |
Nippon India Nifty 500 Quality 50 Index Fund | 10.91 रुपये |
Kotak Nifty Smallcap 250 Index Fund | 10.83 रुपये |
Kotak Nifty Midcap 150 Index Fund | 10.80 रुपये |
Motilal Oswal Active Momentum Fund | 10.57 रुपये |
Motilal Oswal Nifty Capital Market Index Fund | 9.78 रुपये |
फंड्स की श्रेणी और प्रदर्शन
डिफेंस सेक्टर फंड्स –
फंड का नाम | 3 माह | 6 माह | 1 वर्ष |
---|---|---|---|
HDFC Defence Fund | 55.1% | 14.0% | 16.8% |
Groww Defence ETF FoF | 67.6% | 29.9% | NA |
Aditya Birla SL Defence Index Fund | 69.8% | 29.9% | NA |
Motilal Oswal Defence Index Fund | 70.2% | 30.4% | NA |
फायदे –
- भारत के बढ़ते डिफेंस सेक्टर में निवेश
- सरकारी सहयोग और बजट बढ़ोतरी
जोखिम –
- एक सेक्टर में अधिक फोकस = अधिक जोखिम
- सरकारी नीति में बदलाव का प्रभाव
बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं
फंड का नाम | 3 माह | 6 माह | 1 वर्ष |
---|---|---|---|
HDFC Defence Fund | 55.1% | 14.0% | 16.8% |
Groww Defence ETF FoF | 67.6% | 29.9% | NA |
Aditya Birla SL Defence Index Fund | 69.8% | 29.9% | NA |
Motilal Oswal Defence Index Fund | 70.2% | 30.4% | NA |
फायदे
- भारत के आर्थिक इंजन में निवेश
- डिजिटल बैंकिंग ग्रोथ का लाभ
जोखिम
- ब्याज दरों और नीति परिवर्तनों से प्रभावित
- खराब ऋण (NPA) का असर
3. मोमेंटम और क्वालिटी फंड्स
फंड का नाम | प्रदर्शन (1 वर्ष) |
---|---|
Nippon Momentum Fund | NA |
Navi Momentum Quality Index | NA |
Motilal Oswal Active Momentum | NA |
Nippon Quality 50 Index Fund | NA |
फायदे:
- ट्रेंडिंग और मजबूत शेयरों में निवेश
- स्मार्ट बीटा रणनीति
जोखिम:
- साइडवेज या गिरावट वाले बाजार में प्रदर्शन कमजोर
- अधिक उतार-चढ़ाव
4. मिड और स्मॉलकैप फंड्स
फंड का नाम | प्रदर्शन (3 माह) |
---|---|
Helios Mid Cap Fund | NA |
Kotak Midcap 150 Index | NA |
Kotak Smallcap 250 Index | 20.5% |
फायदे:
- अधिक रिटर्न की संभावना
- उभरती कंपनियों में हिस्सेदारी
जोखिम:
- उच्च वोलाटिलिटी और कम लिक्विडिटी
- गिरावट में सबसे अधिक प्रभाव
5. अंतरराष्ट्रीय / इनोवेशन थीम
फंड का नाम | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
---|---|---|---|
Edelweiss ASEAN Equity | 22.1% | 9.1% | 11.4% |
Motilal Oswal Innovation | NA | NA | NA |
फायदे:
- वैश्विक ग्रोथ और इनोवेशन में निवेश
- विविधता (डायवर्सिफिकेशन) लाभ
जोखिम:
- करेंसी रिस्क
- वैश्विक अनिश्चितता का प्रभाव
क्या इन फंड्स में निवेश करना सही रहेगा?
52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि इन म्यूचुअल फंड्स ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि यह हमेशा निवेश का सही समय या उपयुक्त स्कीम है. किसी भी फंड में निवेश करने से पहले यह समझना जरूरी है कि क्या वह फंड आपके वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम सहनशीलता से मेल खाता है.
ट्रेंडिंग फंड्स अक्सर आकर्षक लग सकते हैं, खासकर जब उनका पिछला प्रदर्शन मजबूत रहा हो, लेकिन विशेष रूप से सेक्टर या थीमैटिक फंड्स जैसे रक्षा, बैंकिंग या इनोवेशन आधारित फंड्स में जोखिम अधिक होता है, क्योंकि ये सीमित क्षेत्रों पर केंद्रित होते हैं, यदि आप स्थिर और संतुलित रिटर्न की तलाश में हैं, तो फ्लेक्सीकैप, लार्जकैप या बैलेंस्ड फंड्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं.
कुछ महत्वपूर्ण सुझाव
अपने निवेश पोर्टफोलियो को संतुलित रखें और केवल हालिया प्रदर्शन के आधार पर किसी फंड का चयन न करें, निवेश में लॉन्ग टर्म दृष्टिकोण अपनाएं और किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा, साथ ही, रेगुलर और डायरेक्ट प्लान्स की तुलना जरूर करें ताकि आप कम लागत में बेहतर रिटर्न पा सकें, सही जानकारी और विवेकपूर्ण निर्णय से ही आप इन ट्रेंडिंग फंड्स का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं.
फ्लेक्सी-कैप फंड्स में कहां करें निवेश? बेंचमार्क और कैटेगरी से भी आगे निकला यह फंड

नमस्कार, मेरा नाम सत्यजित सिंह है, मै म्यूचुअल फंड, एलआईसी एजेंट और वेब कंटेट क्रिएशन के क्षेत्र से जुड़ा हूँ, मैंने म्यूचुअल फंड, स्टॉक, इन्सुरेंस और बिजनेस से संबंधित हजारों आर्टिकल लिखें हैं, निवेश संबंधित खबरों के लिए आप मुझसे जुड़ सकते हैं – धन्यवाद