म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले उसके पिछले रिटर्न को देखना और समान कैटेगरी के अन्य फंड्स से तुलना करना स्वाभाविक है हालांकि, पिछले रिटर्न से भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं होती, लेकिन यह किसी फंड की ग्रोथ क्षमता का संकेत जरूर देता है.
रिटर्न्स के अलावा, निवेशकों को अन्य महत्वपूर्ण बातों पर भी ध्यान देना चाहिए, जैसे –
- स्कीम का रोलिंग रिटर्न,
- फंड हाउस की प्रतिष्ठा,
- स्कीम की कैटेगरी,
- और मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर्स
Contents
पिछले एक साल में अच्छे रिटर्न देने वाले फंड्स
लार्ज कैप फंड्स
पांच लार्ज कैप स्कीम्स ने पिछले एक साल में लगभग 20% या उससे अधिक का रिटर्न दिया है, इनमें DSP टॉप 100 इक्विटी फंड ने सबसे ज्यादा 22.24% रिटर्न दिया. वहीं, Nippon India Large Cap Fund जोकि 35,779 करोड़ की कुल एसेट के साथ सबसे बड़ा फंड है ने सबसे कम 19.75 का रिटर्न दिया है.
फंड का नाम | 1 साल का रिटर्न | AUM (करोड़) |
---|---|---|
WhiteOak Capital Large Cap Fund | 21.85% | 684.51 करोड़ रुपये |
Nippon India Large Cap Fund | 19.75% | 35,779.52 करोड़ रुपये |
Invesco India Largecap Fund | 21.00% | 1,319.26 करोड़ रुपये |
Baroda BNP Paribas Large Cap Fund | 21.35% | 2,421.62 करोड़ रुपये |
DSP Top 100 Equity Fund | 22.24% | 4,520.89 करोड़ रुपये |
मिड कैप फंड्स
मिड कैप सेगमेंट में सात म्यूचुअल फंड्स ने 30% से ज्यादा रिटर्न दिया है, Invesco India Mid Cap Fund ने सबसे ज्यादा 44.5% और HSBC Midcap Fund ने करीब 40% रिटर्न दिया, फंड के साइज के हिसाब से Kotak Emerging Equity Fund सबसे बड़ा फंड है.
फंड का नाम | 1 साल का रिटर्न | AUM (करोड़) |
---|---|---|
Edelweiss Mid Cap Fund | 39.07% | 8,609.41 करोड़ रुपये |
Franklin India Prima Fund | 33.07% | 12,514.43 करोड़ रुपये |
HSBC Midcap Fund | 39.98% | 12,335.69 करोड़ रुपये |
Invesco India Mid Cap Fund | 44.48% | 6,157.82 करोड़ रुपये |
JM Midcap Fund | 34.80% | 1,408.28 करोड़ रुपये |
Kotak Emerging Equity Fund | 34.37% | 52,977.35 करोड़ रुपये |
WhiteOak Capital Mid Cap Fund | 33.73% | 2,794.76 करोड़ रुपये |
स्मॉल कैप फंड्स
स्मॉल कैप कैटेगरी में पांच स्कीम्स ने 40% से ज्यादा रिटर्न दिया है, Bandhan Small Cap Fund और LIC MF Small Cap Fund ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया, दिलचस्प बात यह है कि Bandhan Small Cap Fund संपत्ति प्रबंधन के आधार पर सबसे बड़ा फंड है जबकि LIC MF Small Cap Fund सबसे छोटा फंड है, जिसका AUM मात्र 458 करोड़ रुपये है.
फंड का नाम | 1 साल का रिटर्न | AUM (करोड़) |
---|---|---|
Bandhan Small Cap Fund | 44.46% | 9,577.84 करोड़ रुपये |
Invesco India Smallcap Fund | 38.00% | 6,101.59 करोड़ रुपये |
ITI Small Cap Fund | 34.88% | 2,466.70 करोड़ रुपये |
LIC MF Small Cap Fund | 40.94% | 458.68 करोड़ रुपये |
Tata Small Cap Fund | 31.52% | 9,574.09 करोड़ रुपये |
नोट
पिछले रिटर्न्स से भविष्य के प्रदर्शन की गारंटी नहीं होती इसलिए, निवेश से पहले फंड की पूरी जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान से परखें.

नमस्कार, मेरा नाम सत्यजित सिंह है, मै म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर, एलआईसी एजेंट और वेब कंटेट क्रियेटर हूँ, मैंने म्यूचुअल फंड, स्टॉक, इन्सुरेंस और बिजनेस से संबंधित हजारों आर्टिकल लिखें हैं, निवेश संबंधित खबरों के लिए आप मुझसे जुड़ सकते हैं – धन्यवाद