साल 2025 की शुरुआत इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए निराशाजनक रही. जनवरी 1, 2025 से फरवरी 27, 2025 तक, कुल 542 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में से 487 फंड्स ने निगेटिव रिटर्न दिया, जबकि केवल 55 फंड्स ने सकारात्मक रिटर्न दिया, इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स – बीएसई सेंसेक्स 4.51% और निफ्टी 50 4.65% गिरा
सबसे ज्यादा घाटे में रहने वाले 15 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स
सबसे ज्यादा नुकसान Samco Flexi Cap Fund को हुआ, जिसने -24.59% का निगेटिव रिटर्न दिया, इसके बाद Motilal Oswal ELSS Tax Saver Fund में -23.89% और Shriram Multi Sector Rotation Fund में -23.81% की गिरावट देखी गई.
फंड का नाम | निगेटिव रिटर्न (%) |
---|---|
Samco Flexi Cap Fund | -24.59% |
Motilal Oswal ELSS Tax Saver Fund | -23.89% |
Shriram Multi Sector Rotation Fund | -23.81% |
Samco ELSS Tax Saver Fund | -23.27% |
Motilal Oswal Manufacturing Fund | -23.21% |
Samco Special Opportunities Fund | -22.98% |
LIC MF Small Cap Fund | -22.92% |
Union Active Momentum Fund | -22.90% |
HSBC Small Cap Fund | -22.71% |
Motilal Oswal Large & Midcap Fund | -22.21% |
HDFC Defence Fund | -22.12% |
LIC MF Infra Fund | -22.11% |
Union Small Cap Fund | -22.06% |
HSBC Midcap Fund | -21.75% |
Bank of India Small Cap Fund | -21.24% |
सेक्टोरल और अन्य महत्वपूर्ण फंड्स की परफॉर्मेंस
- HDFC Defence Fund (डिफेंस सेक्टर का एकमात्र सक्रिय फंड) -22.12% की गिरावट के साथ घाटे में रहा
- Edelweiss Recently Listed IPO Fund ने -20.79% का निगेटिव रिटर्न दिया
- Motilal Oswal Small Cap Fund और DSP Small Cap Fund दोनों ने -19.26% का निगेटिव रिटर्न दिया
- Kotak Emerging Equity Fund (दूसरा सबसे बड़ा मिड कैप फंड) -17.19% गिरा
- HDFC Small Cap Fund -16.45% गिरा,
- जबकि Nippon India Power & Infra Fund -16.35% घटा
- SBI Contra Fund, जो सबसे पुराना और सबसे बड़ा कॉन्ट्रा फंड है, -7.65% गिरा
- ICICI Pru US Bluechip Equity Fund और
- Edelweiss ASEAN Equity Off-Shore Fund ने सबसे कम -0.06% की गिरावट दर्ज की
सकारात्मक रिटर्न देने वाले फंड्स
हालांकि ज्यादातर फंड्स नुकसान में रहे, लेकिन कुछ फंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया –
- Mirae Asset Hang Seng TECH ETF FoF ने 39.28% का सबसे ज्यादा रिटर्न दिया
- HSBC Brazil Fund ने 13.05% का पॉजिटिव रिटर्न दिया
- Mirae Asset S&P 500 Top 50 ETF FoF और SBI International Access-US Equity FoF ने क्रमशः 0.18% और 0.06% का रिटर्न दिया
निवेशकों के लिए सलाह
यह रिपोर्ट केवल प्रदर्शन विश्लेषण के उद्देश्य से तैयार की गई है और इसे निवेश या रिडेम्पशन का आधार नहीं बनाना चाहिए, किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले अपने जोखिम उठाने की क्षमता, निवेश अवधि और वित्तीय लक्ष्यों पर विचार करें.
यह पढ़ें : Mutual Funds : बाजार का है बुराहाल, ऐसे में इन म्यूचुअल फंड्स को निवेश के लिए चुनें
यह पढ़ें : SBI Banking & Financial Services Fund : पुरे कर लिए 10 साल, SIP निवेश पर मिला शानदार रिटर्न

नमस्कार, मेरा नाम सत्यजित सिंह है, मै म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर, एलआईसी एजेंट और वेब कंटेट क्रियेटर हूँ, मैंने म्यूचुअल फंड, स्टॉक, इन्सुरेंस और बिजनेस से संबंधित हजारों आर्टिकल लिखें हैं, निवेश संबंधित खबरों के लिए आप मुझसे जुड़ सकते हैं – धन्यवाद