3,000 महीने की SIP से 5 लाख बना 30 लाख

3000 महीने की SIP से 5 लाख बना 30 लाख, देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड हॉउस का दमदार रिटर्न

स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड एक उच्च जोखिम (High Risk) और उच्च रिटर्न (High Return) वाली श्रेणी का निवेश होता है। अगर निवेशक लंबी अवधि (कम से कम 5 साल या उससे अधिक) के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो वे इक्विटी म्यूचुअल फंड की इस श्रेणी में निवेश कर सकते हैं।

SBI देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड हाउस में से एक है। इस फंड हाउस के पास इक्विटी कैटेगरी में कई म्यूचुअल फंड उपलब्ध हैं, जिनमें से एक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड भी है। इस योजना की शुरुआत सितंबर 2009 में की गई थी। तब से लेकर अब तक इस फंड ने 5 साल, 10 साल और 15 साल की अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

यही कारण है कि लंबे समय के निवेश के लिए यह योजना निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है।

इस योजना में एकमुश्त (Lump Sum) निवेश पर 5 लाख बना 67 लाख

जैसे की मैने बताया इस योजना को लांच हुए 16 साल से भी अधिक हो चूका है, इस दौरान योजना ने औसत 17.62% का सालाना रिटर्न दिया है, अगर किसी निवेशक ने इस फंड में 5,00,000 रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता और उसे 16 साल तक बनाए रखा होता –

  • कुल निवेश: 5,00,000 रुपये
  • कुल मुनाफा: 62,09,170 रुपये
  • कुल राशि (फाइनल वैल्यू): 67,09,170 रुपये

यानी, समय के साथ यह निवेश लगभग 13 गुना से ज्यादा बढ़ गया।

3000 महीने की SIP से 5 लाख बना 30 लाख

अगर किसी निवेशक ने इस फंड में 3000 रुपये प्रति माह की SIP शुरू की होती और उसे 16 साल तक जारी रखा होता, आज की तरीख में रिटर्न होता –

  • कुल निवेश: 5,76,000 रुपये
  • औसत रिटर्न: 18.48% सालाना (बीते 16 सालों में)
  • कुल राशि: 30,05,717 रुपये

यानी, 5.76 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग 30 लाख रुपये हो गया।

यह दिखाता है कि छोटी-छोटी SIP भी लंबे समय में बड़ा फंड बना सकती है, बस जरूरी है धैर्य और लगातार निवेश।

SIP के जरिए मात्र 500 रुपये प्रति माह से निवेश

SBI Small Cap Fund एक पॉपुलर इक्विटी म्यूचुअल फंड है, जिसमें निवेशक कम राशि से भी शुरुआत कर सकते हैं। इस फंड में न्यूनतम एकमुश्त निवेश 5,000 रुपये और SIP के जरिए मात्र 500 रुपये प्रति माह से निवेश किया जा सकता है। लॉन्च के बाद से इस योजना ने करीब 17.62% सालाना रिटर्न दिया है, जो इसे लंबे समय के निवेश के लिए आकर्षक बनाता है।

यह फंड अपने प्रदर्शन की तुलना BSE 250 SmallCap TRI इंडेक्स से करता है। वर्तमान में इस योजना के पास लगभग 34,932 करोड़ रुपये का एसेट (AUM) है (28 फरवरी 2026 तक), जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। वहीं इसका एक्सपेंस रेशियो करीब 1.60% है (31 मार्च 2026 तक)। कुल मिलाकर, यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकता है जो लंबी अवधि में उच्च रिटर्न के साथ थोड़ा अधिक जोखिम लेने के लिए तैयार हैं।

एसबीआई स्माल कैप म्यूचुअल फंड इन सेक्टरों में करता है निवेश

इस फंड का पैसा अलग-अलग सेक्टर में लगाया गया है ताकि रिस्क कम हो और हर तरफ से कमाई का मौका मिले। सबसे ज्यादा पैसा फाइनेंशियल सर्विसेज (15.33%) में है, यानी बैंक और फाइनेंस कंपनियां। इसके बाद ऑटो सेक्टर (13.04%) और कैपिटल गुड्स (11.68%) में अच्छा निवेश है, जो देश की ग्रोथ से जुड़े सेक्टर हैं। साथ ही केमिकल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG जैसे रोजमर्रा के काम आने वाले सेक्टर में भी पैसा लगाया गया है। इसके अलावा थोड़ा पैसा कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर में है, जबकि हेल्थकेयर और IT में कम हिस्सा रखा गया है।


SBI Small Cap Fund एक ऐसा फंड है जो ज्यादा रिस्क के साथ लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखता है। अगर आप छोटे-छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं और कम से कम 5–10 साल तक धैर्य रख सकते हैं, तो यह फंड आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, इसलिए निवेश करने से पहले अपनी जोखिम लेने की क्षमता जरूर समझ लें।

Disclaimer : यह जानकारी केवल शैक्षणिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है, और इसमें निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति, लक्ष्य और जोखिम क्षमता का आकलन अवश्य करें। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना उचित रहेगा।

Leave a Reply