बहुत से स्मॉल कैप फंड्स ने छोटी और मध्यम अवधि में शानदार रिटर्न दिए हैं, लेकिन कुछ फंड्स ऐसे फंड्स भी हैं जो लंबी अवधि में भी उतना ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं, इस लेख में हम एक ऐसे फंड के बारे में बताएंगें जो पिछले 28 वर्षों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. यह है Quant Small Cap Fund.
Quant Small Cap Fund एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे स्मॉल कैप फंड में निवेश लम्बी अवधि में छोटी धनराशि को बड़ी पूंजी में बदल सकते हैं. यह फंड 24 नवंबर 1996 को लॉन्च हुआ था
इसने निवेशकों को 13% रिटर्न (CAGR) दिया है और SIP के माध्यम से निवेश करने पर 15.25% वार्षिक रिटर्न दिया हैं. इस दर से यदि किसी ने इस फंड में 100 रुपये रोज़ाना या 3,000 रुपये प्रति माह निवेश किया होता तो आज उनका निवेश 1.33 करोड़ रुपये के बराबर होता
यह 28 वर्षों का रिटर्न डेटा Value Research से प्राप्त किया गया है, जो समय के साथ लगातार छोटे निवेशों के पॉवर को दर्शाता है. यदि किसी व्यक्ति ने 28 साल पहले इस फंड में 1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता, तो अब वह निवेश 28.32 लाख के बराबर हो गया होता, जो लगभग 13% CAGR रिटर्न को दर्शाता है.
Contents
Quant Small-Cap Fund
विशेषता | विवरण |
---|---|
AUM (प्रबंधन के तहत संपत्ति) | 26,670 करोड़ रुपये |
खर्च अनुपात (Expense Ratio) | 1.59% |
बेंचमार्क | NIFTY Smallcap 250 TRI |
फंड मैनेजर्स | अंकित पांडे, विशाल सेहगल, और संजीव शर्मा |
रेटिंग | Value Research से 5-स्टार, CRISIL से 3-स्टार |
यह फंड “Very High Risk” कैटेगरी का है, जिसका मतलब है कि यह उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जिनकी जोखिम सहने की क्षमता अधिक हो और जिनके पास लंबी अवधि के लिए निवेश करने का लक्ष्य हो
Quant Small-Cap Fund का निवेश रणनीति
इस योजना का उद्देश्य मजबूत स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों का पोर्टफोलियो बनाकर लंबी अवधि में उच्च रिटर्न प्राप्त करना है. फंड में निवेशकों के पैसे का 67.34% स्मॉल कैप कंपनियों में, 0.70% मिड कैप कंपनियों में और 25.37% बड़ी कंपनियों में निवेश किया जाता है.
इस योजना में कुल 93.41% पैसे को इक्विटी और इक्विटी-संबंधी विकल्पों में निवेश किया जाता है, जबकि 6.59% को मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में रखा जाता है.
Quant Small Cap Fund का SIP प्रदर्शन
- 28 साल का वार्षिक SIP रिटर्न : 15.25%
- मासिक SIP राशि : 3,000 रुपये
- कुल निवेश (28 वर्षों में) : 10,08,001 रुपये
- SIP की 28 वर्षों में वैल्यू : 1,33,17,148 रुपये
अवधि | SIP रिटर्न (वार्षिक) |
---|---|
तीन साल | 27.27% |
पाँच साल | 37.31% |
सात साल | 25.92% |
Quant Small Cap Fund का लंप सम प्रदर्शन (CAGR रिटर्न)
अवधि | लंप सम रिटर्न (CAGR) |
---|---|
1 साल | 9.07% |
3 साल | 19.81% |
5 साल | 41.76% |
लॉन्च से अब तक | 12.93% |
Quant Small Cap Fund के टॉप 5 होल्डिंग्स
कंपनी का नाम | पोर्टफोलियो में भागीदारी (%) |
---|---|
Reliance Industries | 8.99% |
Jio Financial Services | 5.89% |
Aegis Logistics | 4.05% |
Aditya Birla Fashion and Retail | 3.38% |
Bikaji Foods International | 3.29% |
Quant Smallcap Fund का सेक्टर-वाइज निवेश
सेक्टर का नाम | पोर्टफोलियो में भागीदारी (%) |
---|---|
वित्तीय सेवाएं | 17.5% |
तेल और गैस | 14.5% |
स्वास्थ्य सेवा | 14.3% |
उपभोक्ता | 8.0% |
रसायन | 5.6% |
FMCG | 5.5% |
PSU | 4.8% |
कैपिटल गुड्स | 4.2% |
निर्माण | 4.0% |
टेलीकॉम | 3.1% |
कीन्हे करना चाहिए निवेश –
आक्रामक निवेशक जो उच्च रिटर्न की तलाश में हैं और जिनमें जोखिम सहने की क्षमता अधिक है, वे स्मॉल कैप फंड्स में निवेश कर सकते हैं. यह फंड उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिनके पास उच्च जोखिम सहने की क्षमता है और जो बाजार की उतार-चढ़ाव को सहन कर सकते हैं.
यह पढ़ें : 1 लाख रुपये का निवेश कैसे बना 4 करोड़ रुपये, इन फंड्स से दिया छप्परफाड़ रिटर्न
डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं. कृपया योजना से जुड़े सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें, पिछले रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं देते, निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श करे.

नमस्कार, मेरा नाम सत्यजित सिंह है, मै म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर, एलआईसी एजेंट और वेब कंटेट क्रियेटर हूँ, मैंने म्यूचुअल फंड, स्टॉक, इन्सुरेंस और बिजनेस से संबंधित हजारों आर्टिकल लिखें हैं, निवेश संबंधित खबरों के लिए आप मुझसे जुड़ सकते हैं – धन्यवाद